उत्तर प्रदेश

Bareilly: हवाई अड्डा एरिया होगा साफ-सुथरा

Admindelhi1
2 Dec 2025 4:53 PM IST
Bareilly: हवाई अड्डा एरिया होगा साफ-सुथरा
x
"हवाई अड्डा क्षेत्र में गंदगी हटाने की तैयारी"

बरेली: त्रिशूल वायुसेना स्टेशन के पास जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर सीडीओ देवयानी ने सोमवार को चावड़ मुडिया में एयरफोर्स के अधिकारियों के साथ दौरा किया और कूड़ा निस्तारण समेत हर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता मे पिछले दिनों आयोजित हवाई क्षेत्र पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक में एयरफोर्स के अधिकारियों ने वायुसेना स्टेशन के पास जलभराव, गंदगी की समस्या को रखा था।

बताया गया था कि कूड़ा अधिक होने के चलते यहां पक्षी मंडराते रहते है। जिससे एयरफोर्स के विमानों के लिए खतरा होता है। इसी क्रम में सीडीओ ने दौरा किया। निरीक्षण के दौरान आरसीसी को बंद करने के निर्देश दिए और कहा कि कूड़े को हटवाकर सफाई कराई जाए। स्थानीय लोगों को भी वहां दो टूक कूड़ा डालने से मना किया गया।

सीडीओ ने डीपीआरओ को नाले की सफाई कराने के साथ ही जलभराव की समस्या का समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान डीपीआरओ कमल किशोर, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी, बीडीओ बिथरी भी मौजूद रहे।।

Next Story