- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: दोपहर की धूप...

बरेली: शीतलहर और मलन का असर शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह दस बजे तक शहर के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता शून्य रिकॉर्ड की गई। दोपहर बाद हल्की धूप निकली और मौसम साफ हुआ। पारे में मामूली इजाफा भी हुआ है। शुक्रवार को सुबह कई दिन में अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार की सुबाह अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।
खासकर एयर फोर्स और आसपास के इलाकों में घना कोहरा होने की वजह से दृश्यता शुन्य रिकॉर्ड की गई। दोपहर बाद मौसम में मामूली बदलाव हुआ और हल्की धूप निकली। इसके चलते सूचह से छाई धुंध हट गई। हल्की धूप के चलते ठंड और गलन से मामूली राहत मिली लेकिन शाम होते ही हवा चलने की वजह से लोग फिर ठंड से कांप उठे। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 18 जनवरी से मौसम में बदलाव हो सकता है। कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के भी आसार है।





