- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: हैदरी दल का...
Bareilly: हैदरी दल का नया वीडियो सामने आते ही माहौल में बढ़ा तनाव

बरेली: शहर में हैदरी दल का एक और विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दल का एक सदस्य दो युवतियों के फोटो लगाकर उन्हें अपशब्द कहता नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों समुदायों में आक्रोश फैल गया है।
मामले के अनुसार, उनके समुदाय की एक युवती ने गैर समुदाय के युवक से विवाह किया है। उसकी एक सहेली अक्सर उससे मिलने उसकी ससुराल जाया करती है। यह बात हैदरी दल के सदस्यों को नागवार गुज़री। प्रतिक्रिया में उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों युवतियों की तस्वीरें डालकर अपमानजनक बातें करते हुए वीडियो वायरल कर दिए।
इस हरकत से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया है कि किसी की बहन-बेटी की तस्वीर वायरल करने और उन पर अभद्र टिप्पणियां करने का अधिकार हैदरी दल को किसने दिया। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली हैं और प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
मामले को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।





