उत्तर प्रदेश

Bareilly: तापमान में उछाल, इस हफ्ते पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार

Admindelhi1
21 April 2025 1:52 PM IST
Bareilly: तापमान में उछाल, इस हफ्ते पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार
x
"दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी"

बरेली: जिले में बारिश के बाद गर्मी से मिली कुछ राहत मिली लेकिन अब फिर से गर्मी सताएगी। अप्रैल के इसी सप्ताह में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी।

रविवार को तेज धूप खिलने से एक दिन में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी सुबह 69 प्रतिशत और शाम को 47 प्रतिशत रिकॉर्ड हुई।

आंचलिक मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब पूरे सप्ताह मौसम साफ रहेगा। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का पूर्वानुमान है। हालांकि दिन में 6-8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से लोगों को राहत मिल सकेगी।

Next Story