उत्तर प्रदेश

Bareilly: किशोरी को नशा सुंघाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Sanjna Verma
30 Jun 2024 12:38 PM IST
Bareilly: किशोरी को नशा सुंघाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
x
Bareillyबरेली: जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिने महिलाओं से रेप, gang rape, हत्या, छेड़छाड़ आदि की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी तरह का एक और मामला फरीदपुर के एक गांव से सामने आया है। गांव के बाहर खड़ी एक किशोरी को दो युवक जबरन खेत में खींचकर ले गए। नशा सुंघाकर दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा। रातभर उसके साथ दरिंदगी की गई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रातभर किशोरी के साथ की गई दरिंदगी
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार शाम गांव के बाहर खड़ी थी। इस दौरान दो युवक उसे जबरन उठाकर खेत में ले गए। नशीला पदार्थ सुंघाकर दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। देर रात तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। किशोरी संग रातभर दरिंदगी की गई। सुबह किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। शनिवार को परिजन किशोरी को लेकर लेकर थाना पहुंचे और तहरीर दी। police ने मामले में गांव करपिया निवासी आरोपी बागेश और धर्मवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर शाम तक पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी रही, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

Next Story