- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: आसमानी बिजली...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: आसमानी बिजली से तकनीकी तंत्र प्रभावित, 500 स्मार्ट मीटर फेल
Tara Tandi
19 Jun 2025 12:59 PM IST

x
Bareilly बरेली । आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने से न केवल पोल, लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं बल्कि शहर में पांच से सौ ज्यादा स्मार्ट मीटर भी खराब हो गए। जब घरों में सप्लाई नहीं पहुंची तो इसकी जानकारी हुई। अफसरों ने कंपनी के सहयोग से खराब मीटरों को बदलवाना शुरू कर दिया है।
दरअसल, रविवार देर रात तेज आंधी और बारिश के बीच बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंकने से लेकर पोल और लाइन क्षतिग्रस्त हुई थीं। अब सामने आया है कि किला, सुभाषनगर, सीबीगंज और मढ़ीनाथ क्षेत्र में पांच से सौ ज्यादा स्मार्ट मीटर भी खराब हो गए। उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर में जब बिजली नहीं पहुंची तो अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। अधिशासी अभियंता अंकित गंगवार ने बताया कि स्मार्ट मीटर में खराबी होने की सूचना मिली थी।
बारिश के पानी से मीटर खराब नहीं हो सकते। बिजली गिरने से मीटर खराब होना माना जा रहा है। कंपनी की मदद से खराब मीटर बदलवाए जा रहे हैं। अब तक 100 से अधिक मीटर बदलवाए जा चुके हैं। आंधी-बारिश की वजह से जिले में विभाग को 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने की बात कही जा रही है।
TagsBareilly आसमानी बिजलीतकनीकी तंत्र प्रभावित500 स्मार्ट मीटर फेलBareilly lightningtechnical system affected500 smart meters failedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





