- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: शिक्षिका के...
Bareilly: शिक्षिका के साथ हुई छेड़छाड़, आरोपी की तलाश जारी

बरेली: जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र के मदरसे मे पढ़ाने आती-जाती टीचर के साथ मोहल्ले के एक आरोपी ने सरेराह छेड़छाड़ करके परेशान कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिक्षिका के पिता ने कोतवाली मे शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नगर के एक मोहल्ले मे रहने वाली 21 वर्षीय युवती एक मदरसे मे शिक्षिका है। शुक्रवार को मदरसे मे पढ़ने जा रही शिक्षिका का मोहल्ला मिर्धान निवासी तहसीन रजा उर्फ नन्हे काफी दिनों से पीछा कर रहा था।
शुक्रवार को आरोपी ने मदरसे तक शिक्षिका का पीछा किया और मदरसे से घर आते समय मनचले ने युवती का घर तक पीछा किया। युवती ने पूरे घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने तहसीन रजा को समझाने का प्रयास किया। इस पर तहसीन रजा ने युवती के पिता को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग दिया। कई दिनों से मनचले से परेशान युवती के पिता ने थाना फरीदपुर में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।





