उत्तर प्रदेश

Bareilly: नवाबपुरा चौकी इंचार्ज के खिलाफ लापरवाही के कारण निलंबन की कार्रवाई

Admindelhi1
7 Jun 2025 4:26 PM IST
Bareilly: नवाबपुरा चौकी इंचार्ज के खिलाफ लापरवाही के कारण निलंबन की कार्रवाई
x

बरेली; एसएसपी अनुराग आर्य ने अपराध समीक्षा बैठक कर मार्च और अप्रैल मे पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की। चेतावनी दी कि लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिरौली थाना की चौकी नवाबपुरा के इंचार्ज राजकुमार को लापरवाही में निलंबित कर दिया। पुलिस लाइन मे बुधवार की देर रात एसएसपी ने समीक्षा बैठक की। इसमें रैंकिंग में शीशगढ़ थाना को मार्च और अप्रैल दोनों माह मे पहला स्थान मिला। वही मीरगंज, भमोरा मार्च मे दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। एसएसपी अनुराग आर्य ने बेहतर कार्य करने वाले जोगीनवादा, रामगंगा, बिहारीपुर, किला और नकटिया चौकी के इंचार्ज को ट्राफी और प्रशस्ति पत्र दिया। बहेड़ी सर्किल लगातार दोनों महीनों मे टॉप पर रहा।

मार्च में उत्तरी जोन और अप्रैल में दक्षिणी जोन अव्वल रहे। यह रैंकिंग अपराध नियंत्रण, वांछितों की गिरफ्तारी, समय से विवेचना निपटाना, समन-वारंट की तामीली और थाने की साफ-सफाई समेत करीब दो दर्जन बिंदुओं पर बनी है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा व तीन सीओ और पांच चौकी इंचार्जों को सम्मानित किया गया। बैठक में एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी ग्रामीण, एसपी ट्रैफिक, एसपी साउथ सभी सीओ और थाना प्रभारियों के अलावा कई अन्य अफसर मौजूद रहे।

Next Story