उत्तर प्रदेश

Bareilly: परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जांच की गई

Admindelhi1
11 March 2026 3:40 PM IST
Bareilly: परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जांच की गई
x

बरेली: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के चलते मंगलवार को सचल दलों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने परीक्षा केंद्रों और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुबह की पाली में हाईस्कूल की चित्रकला एवं रंजनकला तथा इंटरमीडिएट के कृषि वर्ग और सामान्य आधारित विषय की परीक्षाएं आयोजित हुईं। इस दौरान श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज फरीदपुर, किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज फरीदपुर, चौधरी राजेश्वर सिंह किसान इंटर कॉलेज फरीदपुर, सीएएस इंटर कॉलेज फरीदपुर, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज फरीदपुर तथा म्यूज इंटर कॉलेज बरेली का निरीक्षण किया गया।

द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य वर्ग) तथा गृहविज्ञान की परीक्षाएं सम्पन्न हुई। इस दौरान कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज बरेली, आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बरेली, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज अगरास, चंद्र प्रकाश मेमोरियल इंटर कॉलेज धनतिया तथा सीबीगंज इंटर कॉलेज बरेली का औचक निरीक्षण किया गया। हाईस्कूल चित्रकला व रंजनकला में 24981 बालक और 20657 बालिका पंजीकृत थे। इसमें से बालक 22939 और बालिका 19716 उपस्थित रहे। 2042 बालक और 951 बालिका अनुपस्थित रही।

इंटर कृषि वर्ग में 1090 पंजीकृत बालक, 47 बालिका में से 1040 बालक और बालिका 45 उपस्थित तथा 51 बालक और 2 बालिका अनुपस्थित रही। वहीं, सामान्य आधरित विषय में 530 बालक और 382 बालिका पंजीकृत तथा 513 बालक और 369 बालिका उपस्थित तथा 17 बालक और 13 बालिका अनुपस्थित रही। इंटर व्यवसाय अध्ययन वाणिज्य वर्ग में 684 बालक और 368 बालिका पंजीकृत और 656 बालक और 359 बालिका उपस्थित तथा 28 बालक और 9 बालिका अनुपस्थित रही।

इंटर गुहविज्ञान में 7 बालक और 5478 बालिका पंजीकृत तथा 3 बालक और 5216 बालिका उपस्थित तथा 4 बालक और 262 बालिका अनुपस्थित रही। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जनपद में दोनों पालियों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुई।

Next Story