उत्तर प्रदेश

Bareilly: सीजन का सबसे सर्द दिन रविवार, लोग झेलते रहे ठंड

Admindelhi1
8 Dec 2025 3:34 PM IST
Bareilly: सीजन का सबसे सर्द दिन रविवार, लोग झेलते रहे ठंड
x

बरेली; सर्दी अब ठिठुरन का एहसास दिलाने लगी है। ठंडी हवाओं के साथ शीतलहर ने दस्तक दे दी है। रविवार को सुबह तेज हवाओं के चलते काफी ठंड रही। दिन में धूप निकली लेकिन इससे सर्दी के तेवर कम नही हुए। वही शाम होते ही कोहरे की चादर छाने लगी। रात में कई इलाकों में कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम रही। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन-चार दिनों में ठंड के साथ गलन का असर भी बढ़ सकता है।

रविवार को सुबह मौसम काफी ठंडा रहा। पहाड़ों से आ रही पछुआ हवाओं की वजह से गलन भी बढ़ गई है। इस सीजन में पहली बार शीतलहर का अहसास भी हुआ। दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को दिन का तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो इस सीजन में अब तक सबसे कम रहा। दिन का तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया। वहीं रात में न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य रहा।

Next Story