उत्तर प्रदेश

Bareilly: दूरबीन विधि से जिला अस्पताल मे बच्चेदानी की गांठ का सफल ऑपरेशन

Admindelhi1
1 Jun 2025 2:25 PM IST
Bareilly: दूरबीन विधि से जिला अस्पताल मे बच्चेदानी की गांठ का सफल ऑपरेशन
x

बरेली: जिला अस्पताल मे अब बच्चेदानी की गांठ का आपरेशन दूरबीन विधि से करा सकेंगे। शनिवार को इसकी शुरुआत की गई। वरिष्ठ सर्जन डॉ. एमपी सिंह की टीम ने सफल सर्जरी की। डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले बिहारीपुर निवासी 43 वर्षीय महिला ओपीडी में दर्द की शिकायत लेकर आई थी। मामला गंभीर होने पर डॉक्टर ने सर्जन की सलाह लेने के लिए कहा। अल्ट्रासाउंड जांच कराने पर मरीज की बच्चेदानी में 8 सेंटीमीटर की गांठ होने की पुष्टि हुई। शनिवार सुबह 11 बजे दूरबीन विधि से मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया।

टीम में डॉ. अंजली सोनी, डॉ. मीनाक्षी गोयल, प्रशिक्षु डॉ. मुग्धा शर्मा, डॉ मेघ सिंह, डॉ रमेश और सिस्टर भावना शामिल रही। एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ डॉक्टर ने बच्चेदानी की गांठ का दूरबीन विधि से सफल ऑपरेशन किया है। जिसके लिए टीम सराहना योग्य है। वही मरीजों का विश्वास भी और बढेगा।

Next Story