उत्तर प्रदेश

Bareilly: फतेहगंज पश्चिमी मे उपखंड कार्यालय का हुआ उद्घाटन हुआ

Admindelhi1
24 May 2025 6:53 PM IST
Bareilly: फतेहगंज पश्चिमी मे उपखंड कार्यालय का हुआ उद्घाटन हुआ
x

बरेली: शुक्रवार को स्थानीय विद्युत सब स्टेशन के परिसर मे विद्युत विभाग द्वारा नव निर्मित उपखंड कार्यालय का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा, अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम ने फीता काटकर किया। जानकारी के अनुसार स्थानीय सब स्टेशन के परिसर मे क्षेत्र के लोगों को बिल आदि समस्या का समाधान के लिए बरेली खंड कार्यालय न जाकर स्थानीय सब स्टेशन पर निपटारा कराने के मकसद से उप खंड कार्यलय का निर्माण किया गया है।

विद्युत से संबंधित कार्य इस कार्यालय पर ही किए जाएंगे। इस मौके पर उपखंड अधिकारी अंकित द्विवेदी, अवर अभियंता रमेश गौतम, चैयरमैन पति शाहिद उर्फ कल्लू, संजय चौहान, ओमेंद्र चौहान, एडवोकेट नवीन कुमार सिंह, कैशियर आदिल मलिक, मोहित माहेश्वरी, राकेश माहेश्वरी, शब्बीर, सोनू सहित समस्त स्टाफ आदि मौजूद रहे।

Next Story