उत्तर प्रदेश

Bareilly: नवादा बिलसंडी के छात्र-छात्राओं ने किया डिजिटल अंतरिक्ष भ्रमण

Admindelhi1
21 Jan 2026 6:12 PM IST
Bareilly: नवादा बिलसंडी के छात्र-छात्राओं ने किया डिजिटल अंतरिक्ष भ्रमण
x

बरेली: बीएसए डॉ विनीता और बीईओ फरीदपुर शीश पाल सिंह के निर्देशन में इंग्लिश मीडियम कंपोजिट स्कूल नवादा बिलसंडी के बच्चों ने थ्रीडी तकनीक से अंतरिक्ष की सैर की। डॉ. कलाम आईसीटी लैब के इंचार्ज, राज्य पुरस्कृत शिक्षक, राज्य आईसीटी पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ अमित शर्मा की नवाचारी पहल से बच्चों ने न केवल थ्रीडी तकनीक के विषय में जाना, बल्कि थ्रीडी चश्मा लगाकर विभिन्न ग्रहों, उपग्रहों, अंतरिक्ष यान, इसरो तथा नासा के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। डॉ. अखिलेश उपाध्याय ने बच्चों को नेशनल एयरोनॉटिक स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के विषय में जानकारी प्रदान की और विद्यार्थियों की जिज्ञासा को शांत किया।

डॉ. अमित शर्मा ने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो), उसकी उपलब्धियों, आर्यभट्ट, मंगलयान, चंद्रयान, ग्रहों के विषय में बताया। डॉ अमित शर्मा के शिक्षण अधिगम के इस अनूठे नवाचार से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Next Story