उत्तर प्रदेश

Bareilly: पुल पर मांझे से छात्रा की गर्दन कटी, मां की उंगलियां भी जख्मी हुई

Admindelhi1
26 Feb 2025 4:22 PM IST
Bareilly: पुल पर मांझे से छात्रा की गर्दन कटी, मां की उंगलियां भी जख्मी हुई
x
"उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई"

बरेली: शहामतगंज पुल पर एक दर्दनाक हादसे में मांझे से स्कूटी सवार छात्रा की गर्दन कट गई, जबकि मांझा हटाने के प्रयास में उसकी मां की उंगलियां भी जख्मी हो गईं। घायल छात्रा को स्टेडियम रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

चलती स्कूटी में हादसा

नार्थ सिटी एक्सटेंशन निवासी दवा विक्रेता पवन सक्सेना ने बताया कि उनकी बेटी साक्षी सक्सेना, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी मां संध्या सक्सेना के साथ पुराना शहर से स्कूटी पर घर लौट रही थी।

जैसे ही वे शहामतगंज पुल पर पहुंचे, अचानक स्कूटी के सामने मांझा आ गया, जो साक्षी की गर्दन में फंस गया। दर्द से तड़पती बेटी को देख मां ने तुरंत मांझा हटाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनकी उंगलियां कट गईं।

छह टांकों से बची जान

इस हादसे में साक्षी की गर्दन पर गहरा जख्म हुआ और छह टांके लगाने पड़े। फिलहाल, छात्रा की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है

Next Story