उत्तर प्रदेश

Bareilly: फतेहगंज पश्चिमी में छात्र ने की आत्महत्या

Admindelhi1
10 Sept 2025 12:44 PM IST
Bareilly: फतेहगंज पश्चिमी में छात्र ने की आत्महत्या
x

बरेली: बड़े सपने लेकर आईआईएम उदयपुर पहुंचे 23 वर्षीय फरहत इशाक मोहम्मद ने रविवार रात हॉस्टल मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव धंतिया निवासी छात्र फरहद इशाक मोहम्मद ने 16 जून को पहले रांची मे प्रवेश लिया था। उदयपुर आईआईएम वेटिंग मे था। नंबर आने पर 25 जून को उदयपुर आईआईएम मे एमबीए मे दाखिला लिया। वह बलीचा कैंपस मे रह रहा था। उसके पिता मोहम्मद इशाक ने बताया कि शनिवार व रविवार को फीस जमा करने के लिए उसके खाते मे दो लाख रुपये डाले थे। शनिवार को बेटे की बहन से बात भी हुई थी। रविवार सुबह बात करने के बाद उसे लगातार फोन किया लेकिन फोन नही उठा।

रविवार की रात 10 बजे हॉस्टल से ही समीर नाम के युवक ने फोन कर जानकारी दी कि फरहत ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। स्वजन उदयपुर पहुंचे तो उसका शव कमरे मे रखा था। स्वजन का आरोप है पहले तो उन्हें एक घंटे तक रोके रखा गया। फिर शव दिखाया गया।

उनका कहना है कि जिस तरह से उसके गले मे फंदा कसा था उससे लग रहा है कि किसी ने उसकी हत्या की हो। उसकी कॉल डिटेल से जानकारी निकाली जाय। हमें पूरा विश्वास है कि बेटा आत्महत्या नही कर सकता।इसकी जांच होनी चाहिए। स्वजन के अनुसार फरहत खुशमिजाज छात्र था। उसके निधन से पूरे परिवार के साथ गांव मे भी मायूसी का माहौल है

Next Story