उत्तर प्रदेश

Bareilly: रबड़ फैक्ट्री विवाद पर 16 जुलाई को होगा जोरदार प्रदर्शन

Admindelhi1
26 Jun 2025 1:06 PM IST
Bareilly: रबड़ फैक्ट्री विवाद पर 16 जुलाई को होगा जोरदार प्रदर्शन
x

बरेली: करोड़ों रुपये की देनदारी नहीं मिलने से आहत रबड़ फैक्ट्री के कर्मचारियों का धैर्य अब टूटने लगा है। करीब 26 साल से देनदारी मिलने का इंतजार करने वाले कर्मचारियों ने अब एस एंड सी कर्मचारी यूनियन के नेतृत्व में 15 जुलाई को सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर वैधानिक देय भुगतानों की शासन-प्रशासन की ओर से की जा रही उपेक्षा के खिलाफ अपना रोष प्रकट करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपेंगे।

एस एंड सी कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक कुमार मिश्रा ने धरना प्रदर्शन करने के बाबत बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया है कि रबड़ फैक्ट्री के कर्मचारी पिछले 26 सालों से अपने वैधानिक देय भुगतानों को लेकर लीगल लड़ते आ रहे हैं। जनवरी 1999 से दिसम्बर 2002 तक इसी कड़ी में उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर वेतन भुगतान पर श्रम विभाग ने जारी आरसी के बिना वसूली करने के लिए कहा तो प्रशासन ने श्रम विभाग को वापस कर दिया। इससे कर्मचारियों की समस्या निस्तारित नहीं हुई थी। बाॅम्बे उच्च न्यायालय ने कर्मचारियों का भुगतान सुनिश्वित करने के लिए ऑफिशियल लिक्विडेटर को नियुक्त किया, जहां कर्मचारियों के क्लेमों पर विधिवत सुनवाई हुई।

16 जनवरी 2023 को 1432 कर्मचारियों के जमा किए साक्ष्यों को वैध माना और सहमति दी। ऑफिशियल लिक्विडेटर की ओर से निर्धारित क्लेम बनकर कर्मचारियों को प्राप्त हुए, लेकिन निर्धारित किए क्लेम का भुगतान नहीं हो पा रहा है। सरकार जमीन पर पजेशन लेने पर लीगल कार्रवाई में शिथिलता बरत रही है। जबकि लगातार कर्मचारियों को आर्थिक तंगी, भुखमरी, बीमारी में जीवन यापन करना पड़ रहा है। 650 से अधिक कर्मचारी मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं। भुगतान नहीं मिलने के कारण मजबूरन कर्मचारी अपनी नाराजगी, रोष व्यक्त करने के लिए धरना प्रर्दशन करने को मजबूर हैं।

Next Story