- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: गंदगी मिलने...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: गंदगी मिलने पर गुलाबनगर में वेतन रोक की सख्ती
Admindelhi1
24 Sept 2025 2:14 PM IST

x
बरेली: नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने मंगलवार को शहर में औचक निरीक्षण किया। वार्ड 53 रोहली टोला में सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली लेकिन वार्ड 42 गुलाबनगर में भीषण गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त ने सफाई नायक दीपक कुमार का वेतन रोकने का आदेश दिया है। इसके अलावा स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया। यहां नालियां चोक, गलियों में कूड़े के ढेर और खाली प्लॉटों मे गंदगी देखकर अफसरों ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र मे कई पशु सड़क पर बंधे मिले और गोबर नालियों मे बहाया जा रहा था।
नगर आयुक्त ने ऐसे संचालकों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए है। वहीं क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया गया है कि वे नियमित भ्रमण कर निगरानी रखें।।
Tagsबरेलीगंदगीगुलाबनगरवेतन रोकसख्तीBareillyfilthGulabnagarsalary freezestrictnessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





