उत्तर प्रदेश

Bareilly: पांच कॉलोनियों के एसटीपी शोपीस बने

Admindelhi1
31 May 2025 4:38 PM IST
Bareilly: पांच कॉलोनियों के एसटीपी शोपीस बने
x
बीडीए ने थमाया नोटिस

बरेली: बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को विभिन्न जगहों पर पांच कॉलोनियों के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। कमियां पाए जाने पर कॉलोनियों को नोटिस देकर 15 दिन में सुधार करने का निर्देश दिया। बीडीए की टीम ने गुरुवार को कॉलोनियों में लगे एसटीपी की हकीकत जाने के लिए निकली। इस दौरान कई जगह पर कमियां पाई गईं। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकंडन ने बताया कि प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा पांच कालोनी में एसटीपी का निरीक्षण किया गया है।

महानगर कॉलोनी और सुपर सिटी कॉलोनी में एसटीपी लगा था, लेकिन चालू नहीं मिला, जबकि आशीष रॉयल पार्क कॉलोनी और ग्रीन पार्क कॉलोनी में एसटीपी का निर्माण नहीं हुआ है। इस पर शासन की गाइड लाइन के अनुसार रिपोर्ट तैयार की गई। उन्होंने बताया कि जिन कालोनियों में एसटीपी निर्मित नहीं पाया पाया और जहां निर्मित होने के बाद भी चालू हालत मे नही है। उन समस्त कॉलोनाइजरों को 15 दिन के भीतर सुधार करने का निर्देश दिए गए है। अगर इसके बाद भी सुधार नहीं होता है तो उप्र नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Next Story