उत्तर प्रदेश

Bareilly: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, मकान में दरारें आने से भड़के लोग

Admindelhi1
30 May 2025 4:12 PM IST
Bareilly: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, मकान में दरारें आने से भड़के लोग
x

बरेली; नाला सफाई कराने के लिए सिकलापुर और आजमनगर में पहले चिन्हित किए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम की टीम गुरुवार की दोपहर बाद पहुंची। करीब 17 लोगों के नाले पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से तोड़ दिया। व्यापारी के मकान के पास नाले पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाते समय उसके मकान की दीवार और लिंटर में दरारें पड़ गईं। मकान गिरने की स्थित में आ गया। यह देख लोगों का गुस्सा भड़क गया और हंगामा करते हुए आक्रोशित भीड़ टीम पर हमलावर हो गई। पथराव भी किया गया। इस पर प्रवर्तन दल के कमांडो ने मोर्चा संभाला।

मामला ज्यादा बढ़ते देख नगर निगम के अधिकारियों ने मकान को ठीक कराने का आश्वासन दिया तब मामला शांत हुआ। नाला सफाई करने के लिए गुरुवार की दोपहर बाद नगर निगम की टीम सिकलापुर और आजम नगर मे बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। नगर निगम के अवर अभियंता विकास शाहू, सहायक अभियंता मुकेश शाक्य की देखरेख में टीम ने जेसीबी से सिकलापुर और आजमनगर में सड़क के दोनों तरफ नाले पर बने शौचालय, रैंप, दीवार आदि को हटाने लगी। करीब 75 की संख्या में लोगों के अतिक्रमण को तोड़ दिया। इसी बीच आजमनगर में मोहम्मद साबिर के मकान के पास नाले से अतिक्रमण हटाने के चक्कर में उनके मकान की दीवार और छत में दरारें पड़ गईं। इस पर वहां जमा सैकड़ों की संख्या में लोग शोर मचाने लगे।

इस पर टीम ने बुलडोजर को रोक दिया। इससे नाराज लोगों ने हंगामा करते हुए टीम को घेर लिया और नोकझोंक करने लगे। आरोप है कि कुछ लोगों ने टीम पर पथराव भी किया। आक्रोशित लोगों का गुस्सा भांप कर नगर निगम की टीम बैंक फुट पर आ गई। अवर अभियंता ने शुक्रवार को दीवार और छत बनवाने का आश्वासन दिया तब हंगामा कर रहे लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

Next Story