- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: गैरहाजिरी पर...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: गैरहाजिरी पर एसएसपी का एक्शन, पांच सिपाही सस्पेंड
Admindelhi1
3 July 2025 7:55 PM IST

x
"एसएसपी की कार्रवाई"
बरेली: एसएसपी अनुराग आर्य ने बिना अनुमति गैरहाजिर चल रहे पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया और सभी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। एसएसपी के मुताबिक पुलिस लाइन मे तैनात सिपाही रणधीर सिंह 3 मई से लगातार गैरहाजिर है। यूपी 112 मे तैनात सिपाही सावन कुमार 27 मई को अवकाश से वापसी न कराकर अभी तक गायब है। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अमित कुमार 2 जून की रात गणना पर समय से उपस्थित न होकर गैरहाजिर है।
पुलिस लाइन मे तैनात सिपाही सूरज कुमार 6 नवंबर 2024 को ड्यूटी के लिए उपस्थित न होकर गायब है। वही भमोरा थाने में तैनात सिपाही अमित कुमार 4 जून से बिना अनुमति गैरहाजिर चल रहे है। एसएसपी ने सभी को अपने पदीय दायित्वों के उल्लंघन, कर्तव्यपालन में लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Tagsबरेलीगैरहाजिरीएसएसपीएक्शनपांच सिपाहीसस्पेंडBareillyabsenceSSPactionfive constablessuspendedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





