उत्तर प्रदेश

Bareilly: पुलिस व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी

Admindelhi1
21 Jun 2025 6:42 PM IST
Bareilly: पुलिस व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी
x
"एसएसपी ने टर्न आउट को उच्चस्तरीय बनाए रखने के निर्देश दिए"

बरेली; एसएसपी अनुराग आर्य ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड मे शामिल पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन और परेड प्रदर्शन की गहन समीक्षा की। एसएसपी ने टर्न आउट को उच्चस्तरीय बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस लाइन परिसर, आदेश कक्ष, क्वार्टर गार्ड, आरटीसी, जेटीसी छात्रावास, पुलिस भोजनालय और कैंटीन का निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

जेटीसी में नव नियुक्त आरक्षियों से मुलाकात कर उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी का सख्ती से पालन करने को कहा। उन्होंने सोशल मीडिया के अनुशासित इस्तेमाल, गोपनीयता और विभागीय निर्देशों का ध्यान रखने की हिदायत दी। उन्होंने नियमितता, अनुशासन और समयबद्धता के साथ प्रशिक्षण पूरा करने के लिए प्रेरित किया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस सेवा में उत्कृष्टता और ईमानदारी से काम करना ही सच्ची देशभक्ति है। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम, आरआई समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Next Story