उत्तर प्रदेश

Bareilly: कश्यप समाज की एकजुटता से सपा सरकार मजबूत होगी

Admindelhi1
11 Aug 2025 12:18 PM IST
Bareilly: कश्यप समाज की एकजुटता से सपा सरकार मजबूत होगी
x

बरेली: समाजवादी पार्टी ने पार्टी कार्यालय पर रविवार को पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा भाजपा राज मे फूलन देवी के सपनों का समाज असंभव है। भाजपा ने दलित, पिछड़ों और महिलाओं को विकास से बाहर कर दिया है। किसानों की हालत बदहाल है, युवाओं के हाथ खाली हैं और महिला सुरक्षा केवल भाषणों में है।

सपा ने तमाम विरोध के बावजूद फूलन देवी को सांसद बनाकर कश्यप समाज का सम्मान बढ़ाया। अब 2027 में कश्यप समाज एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगा। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद सामाजिक न्याय की नींव ही खोखली कर दी है। फूलन देवी ने जिस साहस से अन्याय का सामना किया। वही साहस हमें आज अपनाना होगा। वरना लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण कानून में भाजपा ने गरीब व महिलाओं को बाहर रखकर दलित-पिछड़ा विरोधी मानसिकता उजागर की।

संचालन द्रोण कश्यप ने किया। ग्राम मिर्जापुर के रंजीत कश्यप एडवोकेट ने सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण की। गोष्ठी में सुरेंद्र सोनकर, दिनेश यादव, राजेश मौर्य, जिला सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव सविता, श्यामवीर यादव, सुभाष गुजर, विशाल कश्यप, असलम खान, अशोक मौजूद रहे।

Next Story