उत्तर प्रदेश

Bareilly: सपा पार्षद और कार्यकर्ताओं ने जनसंवाद यात्रा के बाद दिया धरना

Admindelhi1
1 Jun 2025 1:39 PM IST
Bareilly: सपा पार्षद और कार्यकर्ताओं ने जनसंवाद यात्रा के बाद दिया धरना
x
सौपा ज्ञापन

बरेली: सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना की अगुवाई में चार दिनों से चल रही जन संवाद यात्रा का शनिवार को समापन हो गया। उन्होंने समर्थकों के साथ नगर निगम गेट पर धरना देकर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का निदान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो जनआंदोलन किया जाएगा। शनिवार को सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना, अब्दुल कय्यूम मुन्ना ने नगरायुक्त को ज्ञापन ने से पहले बताया कि जनसंवाद यात्रा के दौरान उन्होंने 80 में से लगभग 60 वार्डों का दौरा किया है।

जिनमें से लगभग 35 वार्ड ऐसे हैं, जिनकी स्थिति बहुत खराब है। जिनमें तमाम विकास कार्य कराया जाना शेष हैं। जिसमें सीबीगंज, बदायूं रोड और पुराना शहर के कई वार्ड शामिल हैं। इन इलाकों में कच्ची व गड्ढायुक्त सड़कें हैं, जगह-जगह जल निकासी न होने से बिना बरसात के जलभराव है। सुभाषनगर के लोगों से उन्होंने यात्रा के दौरान संवाद किया तो वहां के लोगों ने बताया कि सुभाष नगर में नालों पर सड़कें बनवाकर उसके नीचे अंडरग्राउंड नाला बनवाने की घोषणा की थी, लेकिन इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

बरसात में इन नालों के कारण सुभाषनगर का बुरा हाल होता है। डेलापीर तालाब की लगभग 100 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन सहित अन्य संपत्तियों कब्जा मुक्त नही कराया गया। पार्षद अब्दुल कय्यू्म मुन्ना ने महादेव सेतु के नीचे सर्विस रोड को चौड़ाकर बनवाने और बंद पड़ी लाइटों को ठीक कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पार्षद शमीम अहमद, मो. नासिर, इरशाद, हसीब खान, श्यामवीर यादव, विक्रांत सिंह पाल, अशफाक चौधरी, नीटू कश्यप, संजीव कश्यप, धीरज यादव, अब्दुल जब्बार, सुशील यादव, महेंद्र राजपूत आदि शामिल रहे।

Next Story