उत्तर प्रदेश

Bareilly: बाबा साहेब पर टिप्पणी से नाराज सपा, करेगी संघर्ष

Admindelhi1
22 Jun 2025 5:22 PM IST
Bareilly: बाबा साहेब पर टिप्पणी से नाराज सपा, करेगी संघर्ष
x

बरेली: फरीदपुर तहसील के रुरिया गांव मे बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की स्थापित की जा रही प्रतिमा को हटाने के लग रहे आरोपों के बीच सपा ने इसे संविधान विरोधी बताया। सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने पार्टी के नेताओं के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से मिलकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कहा प्रतिमा न लगने देना प्रशासन की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। यह संविधान निर्माता का नहीं बल्कि संविधान का अपमान है। सपा इसके खिलाफ संघर्ष करेगी।

जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि तत्काल प्रतिमा की स्थापना सुनिश्चित की जाए, नहीं तो आंदोलन की चेतावनी दी। पूर्व विधायक विजय पाल सिंह ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा हमारी चेतना और आत्म-सम्मान की प्रतीक है। हम यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान फरीदपुर विधानसभा अध्यक्ष बलराम यादव, श्रमिक सभा के अध्यक्ष यशवीर यादव, संजीव कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

Next Story