उत्तर प्रदेश

Bareilly: दामाद ने ससुराल मे लगाई आग, हजारों का सामान जलकर राख

Admindelhi1
24 May 2025 6:56 PM IST
Bareilly: दामाद ने ससुराल मे लगाई आग, हजारों का सामान जलकर राख
x
बाहर होने से पत्नी व सास की बची जान

बरेली: जनपद के थाना सुभाषनगर क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी मे गुरुवार रात मे एक महिला के घर में दामाद ने आग लगा दी। इस दौरान महिला अपनी बेटी के साथ एक कार्यक्रम में गई हुई थीं। आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। घर से धुंआ उठता देख पड़ोसियों ने महिला को जानकारी दी। महिला ने थाना सुभाषनगर में तहरीर दी है। आरोप है कि अगर वह घर होती तो दामाद उनकी और उनकी बेटी की हत्या भी कर सकता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बीडीए कॉलोनी निवासी सुनीता जौहरी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नेहा जौहरी की शादी बीसलपुर रोड, गणेशपुरम निवासी बृजेश गुप्ता के साथ की थी। बेटी के दो बच्चे हैं। बृजेश आए दिन नेहा के साथ मारपीट करता है। कुछ दिन पहले दामाद ने उनकी बेटी को एक बच्चे को देकर घर से निकाल दिया और दूसरा बच्चा अपने पास रख लिया। गुरुवार शाम को वह अपनी बेटी नेहा के साथ छोटी बेटी पूजा के यहां कार्यक्रम मे गई थी।

रात करीब दो बजे बृजेश उनके घर मे दीवार फांदकर घुस आया और आग लगा दी। आग लगने से घर में रखा फर्नीचर, कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सुबह 6 बजे घर से धुंआ उठता देख पड़ोसी बबली शर्मा ने उन्हें कॉल करके घटना की सूचना दी। तब वह मौके पर पहुंची। घटना का सीसीटीवी भी उनके पास है। सुनीता ने बताया कि आरोपी दामाद उनकी बेटी नेहा को कई बार मारने का प्रयास कर चुका है। उन्होंने थाना सुभाषनगर में सीसीटीवी फुटेज देकर आरोपी बृजेश गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच में घटना सही पाई गई है। सुनीता की तहरीर पर पुलिस आरोपी बृजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रही है।

Next Story