- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: अफीम के साथ...
Bareilly: अफीम के साथ तस्कर हिरासत में, दो साथी फरार

बरेली: जनपद के थाना बारादरी पुलिस ने अफीम की तरकरी करने जा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी मौके से भाग निकले। गिरफ्तार तस्कर के पास से 261 ग्राम अफीम बरामद हुई है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 6.5 लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार की रात बारादरी पुलिस को सूचना मिली कि सम्राट अशोक नगर के पास तीन तस्कर हैं जो अफीम की सप्लाई करने जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो दो तस्कर भाग निकले। मौके पर तीसरे तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया।
पूछताछ मे उसने अपना नाम प्रमोद बताया। वह फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम सोरहा का रहने वाला है। वह कई बार अफीम की सप्लाई कर चुका है। गिरफ्तार तस्कर प्रमोद 12वीं पास है। उसके खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी मे भी मुकदमा दर्ज है। पूछताछ मे उसने अपने दोनों साथियों का नाम आकाश और धर्मेंद्र बताया। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह झारखंड से अफीम खरीदकर लाता है और शहर मे घूम-घूमकर बेचता है। पुलिस ने बताया कि पकड़े जाने के समय भी ये तीनों अफीम की बिक्री की फिराक में थे। मौके से भाग निकले आकाश और धर्मेंद्र की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।





