उत्तर प्रदेश

Bareilly: स्मैक तस्करी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Admindelhi1
26 Jun 2025 7:26 PM IST
Bareilly: स्मैक तस्करी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
x

बरेली: थाना क्षेत्र की पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर एक तस्कर को पकड़ा। तलाशी मे उसके पास से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसे कोर्ट मे पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। मंगलवार शाम को पुलिस ने राधा कृष्ण मंदिर के पास से रहपुरा अंडर पास को जाने वाले सर्विस रोड से कस्बे के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी मे उसके पास से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ मे उसने अपना नाम मो. अयान बताया है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया बाहर से आए किसी तस्कर ने उसे स्मैक बेची थी।

वह ऊंचे दामों में बेचता है, लेकिन मंगलवार को वह मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। परिजनों के मुताबिक पकड़ा गया उनका बेटा नाबालिग है। जिसे पुलिस ने बालिग बताकर जेल भेज दिया।

Next Story