उत्तर प्रदेश

Bareilly: आंवला के क्रय केंद्रों में धान खरीद में मंदी

Admindelhi1
25 Oct 2025 2:55 PM IST
Bareilly: आंवला के क्रय केंद्रों में धान खरीद में मंदी
x
"सात केंद्रों से 40 हजार क्विंटल"

बरेली: जनपद की आंवला तहसील क्षेत्र मे धान खरीद की रफ्तार बेहद सुस्त है। आंकड़े भी इसकी तस्दीक कर रहे है। धान खरीद को 24 दिन हो गए है मगर 17 में से मात्र 7 केंद्रों पर महज 40 हजार क्विंटल धान खरीद हो सकी है। जिले मे एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू हुई है।

आंवला मंडी परिसर में खाद्य विभाग के चार, पीसीएफ का एक और यूपीएसएस के दो क्रय केंद्र संचालित हैं। इसके अलावा एजेंसियों के रामनगर ब्लॉक के केसरपुर, कालाभोज, ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के सिरोही, कुड्डा, डप्टा, बल्लिया, मझगवां ब्लॉक के रफियाबाद, अलीगंज, बिशारतगंज और बड़ा गांव गुलड़िया में क्रय केंद्र हैं। आंकड़ों के अनुसार मंडी परिसर के सभी सातों केंद्रों पर अब तक करीब 40 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों के 10 केंद्रों की खरीद प्रक्रिया बेहद धीमी है।

क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रोहिताश कुमार ने बताया कि मंडी परिसर मे संचालित केंद्रों पर खरीद सुचारू रूप से की जा रही है। वही एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा और खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएंगे।

Next Story