उत्तर प्रदेश

Bareilly: बारिश और ओलावृष्टि के संकेत, मौसम बदल रहा

Admindelhi1
24 Jan 2026 1:53 PM IST
Bareilly: बारिश और ओलावृष्टि के संकेत, मौसम बदल रहा
x

बरेली: बरेली, बदायूं समेत पश्चिमी यूपी के दर्जन भर जिलों मे शुक्रवार से मौसम करवट लेगा। इस दौरान बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के आसार है। जिले मे पिछले कई दिनों से दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। गुरुवार को जिले मे अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक 22.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह के समय हवाओं की वजह से हल्की ठंड महसूस हुई। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिली। गुरुवार को दिन और रात के तापमान मे मामूली गिरावट दर्ज की गई। शाम को कई इलाकों मे 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

गुरुवार को दिन मे अधिकतम तापमान 22.4 और रात मे न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुजफ्फरनगर के बाद बरेली की रात प्रदेश मे सबसे ठंडी रही। गुरुवार को पूरे दिन धूप निकली। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि बरेली-बदायूं समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 23 जनवरी से मौसम करवटले सकता है। शाम को कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

Next Story