उत्तर प्रदेश

Bareilly: दुकानदार लापता, खुदकुशी का वीडियो सोशल मीडिया पर

Admindelhi1
25 Oct 2025 2:49 PM IST
Bareilly: दुकानदार लापता, खुदकुशी का वीडियो सोशल मीडिया पर
x

बरेली: जनपद के थाना किला क्षेत्र मे सूदखोर से परेशान दुकानदार घर से बिना बताए कही लापता हो गया और एक वीडियो वायरल कर खुदकुशी करने की बात कही है। पुलिस उसकी गुमशुदगी दर्ज करके तलाश मे जुटी है। किला की आनंद विहार कॉलोनी मे रहने वाली मुरसलीन ने बताया कि उनके पति मोहम्मद फिरोज की कुतुबखाना पर दुकान है। पति ने करीब साढ़े तीन साल पहले कुतुबखाना की हरी मस्जिद गली निवासी व्यक्ति से साढ़े चार लाख रुपये उधार लिए थे।

12 हजार रुपये प्रति माह किश्त तय हुई और पूरी रकम वे लोग दे चुके है। मगर अब सूदखोर व उसके बेटे और रकम मांगकर उन लोगों को धमका रहे है। दुकान पर कब्जा करने और उनके परिवार के साथ अनहोनी की धमकी दी जा रही है। उनके पति के हस्ताक्षर किए हुए चेक भी आरोपियों ने जबरन ले लिए है। इससे डरकर उनके पति गुरुवार रात किसी को कुछ बताए बिना घर से कहीं चले गए। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे पति ने कॉल करके बताया कि वह काफी परेशान हैं और खुदकुशी करने जा रहे है।

इसके बाद पति ने एक वीडियो भी भेजा। जिसमें उन्होंने कहा है कि वह सूदखोरों की वजह से जान देने को मजबूर है। उन्होंने वीडियो मे यह भी कहा है कि वे इस समय गांगन नदी के पास मौजूद हैं और मोबाइल नदी मे फेंककर खुद भी उसमें कूदकर जान दे देंगे। इस सबके जिम्मेदार सूदखोर होंगे। किला इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। मोबाइल स्विच ऑफ होने की वजह से लोकेशन नही मिल पाई है। उनकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। जल्दी पुलिस उन्हें तलाश कर लेगी।।

Next Story