उत्तर प्रदेश

Bareilly: मानदेय नहीं मिलने पर शिक्षामित्रों ने किया विरोध

Admindelhi1
24 Sept 2025 2:06 PM IST
Bareilly: मानदेय नहीं मिलने पर शिक्षामित्रों ने किया विरोध
x

बरेली: समय से मानदेय न मिलने से नाराज शिक्षामित्रों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे कार्यालय का घेराव कर बैठ गए। उनकी मांग थी कि मानदेय का भुगतान कराया जाए। जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने कहा कि शिक्षामित्र इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रहे है और भुखमरी के कगार पर है। इसके साथ समर कैंप का भुगतान दिलाया जाए। महामंत्री कुमुद केशव पांडे ने कहा कि समर कैंप की स्टेशनरी के लिए प्रधानाध्यापक के खाते मे आई धनराशि की जांच कराई जाए। डबल एओ का चार्ज न मिलना यह विभाग की समस्या है। इसमें शिक्षामित्रों की क्या गलती है। शिक्षामित्रों ने कहा कि एक तो उन्हें मामूली पगार मिलती है।

वह भी विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से समय से नही मिलती। दो दिन मे मानदेय मिलने के आश्वासन पर शिक्षामित्रों ने धरना समाप्त किया। इसके साथ ही शिक्षामित्र ने बीएसए की अनुपस्थिति मे बीईओ गिरीश चंद्र जोशी को ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर कुमुद केशव पांडे, विनीत चौबे, राजीव कठेरिया, सतपाल सिंह, कुंवरसेन गंगवार, राजीव कठेरिया, अर्जुन सिंह, जसवीर सिंह यादव, अनिल यादव, राजेश गंगवार, देवदत्त शर्मा, राजेश्वरी, पुष्पा देवी, प्रेमवती, चंद्रवती, सर्वेश पटेल, आसिम हुसैन, हरवीर सिंह यादव, नरेश गंगवार, नीरज यादव, संजीव कुमार, भगवान सिंह यादव सहित सैकड़ो शिक्षामित्र शामिल रहे।

Next Story