- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: मरम्मत कार्य...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: मरम्मत कार्य के चलते शांतिपुरी क्रॉसिंग 9 घंटे बंद, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं
Admindelhi1
23 May 2025 2:35 PM IST

x
बरेली: रेल प्रशासन अपनी रेलवे क्रासिंगों पर इन दिनों मरम्मत का कार्य चला रहा है। जिसके चलते रेलवे क्रॉसिंगों को कार्य के लिए बंद रखा जा रहा है। अब रेल प्रशासन ने इज्जतनगर रेल मंडल की शांतिपुरी रेलवे क्रॉसिंग को नौ घंटा बंद रखने की जानकारी दी है।
इज्जतनगर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि मंडल के पंतनगर-किच्छा रेलवे स्टेशनों के बीच किलो मीटर संख्या संख्या 56/4-5 पर स्थित समपार संख्या 46/स्पेशल शांतिपुरी क्रॉसिंग को शुक्रवार की रात 09: 00 बजे से अगले दिन शनिवार सुबह 06:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बीच मरम्मत के काम किए जाएंगे। वैकल्पिक मार्ग के तौर पर राहगीर गोल गेट, पंतनगर के समीप समपार संख्या 47/बी से होकर जा सकेंगे।
Tagsबरेलीमरम्मत कार्यशांतिपुरीक्रॉसिंग9 घंटेबंदवैकल्पिकमार्गइज्जतनगर रेल मंडलBareillyrepair workShantipuricrossing9 hoursclosedalternativerouteIzzatnagar Railway Divisionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





