उत्तर प्रदेश

Bareilly: शंकराचार्य का अलंकार अग्निहोत्री को ऑफर बन सकता है प्रेरणा का स्रोत

Admindelhi1
28 Jan 2026 6:14 PM IST
Bareilly: शंकराचार्य का अलंकार अग्निहोत्री को ऑफर बन सकता है प्रेरणा का स्रोत
x

बरेली: सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की फोन पर बात हुई है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और अलंकार अग्निहोत्री की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो मे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेले में अपने शिविर से अलंकार अग्निहोत्री से बात करते हुए दिख रहे है। इस दौरान अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हम लोगों के मन मे दो तरह की प्रतिक्रिया आपका समाचार सुनने पर हो रही है। एक तो दुख हो रहा है कि आपने कितने लगन से पढ़ाई की होगी, तब जाकर आप इस पद पर आए होंगे। आज एक झटके में यह पद चला गया। दूसरी तरफ आपने जिस तरह से सनातन धर्म के प्रति गहन निष्ठा का प्रदर्शन किया है, उससे पूरा समाज आह्लादित है। आपको अभिनंदन करता है। हम चाहते हैं कि आप जैसे निष्ठावान लोग सनातन धर्म की सेवा में आगे आगे। जो पद सरकार ने आपको दिया था। उससे बड़ा धर्म के क्षेत्र का पद हम आपको देने का प्रस्ताव देते हैं। इसके बाद उधर से अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि ‘ठीक है महाराज जी, जल्द ही आपका आशीर्वाद लेते हैं और मिलते है।

इस्तीफा देने के बाद अलंकार अग्निहोत्री ने की माता प्रसाद पांडेय से बात

इस्तीफा देते ही अलंकार ने सपा विधायक और विधानसभा में नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय बात की थी। माता प्रसाद पांडेय को अलंकार ने इस्तीफा देने की जानकारी दी थी। कुछ महीने पहले ही सपा के बड़े नेताओं से अलंकार की बात हुई थी। अलंकार अग्निहोत्री ने इसीलिए सरकार के विरोध में माहौल तैयार किया। ऐसा बताया जा रहा है बरेली मे कई सपा नेताओं को भी अलंकार अग्निहोत्री अपने साथ रखते थे।।

Next Story