उत्तर प्रदेश

Bareilly: शमसुद्दीन राईन ने चार जिलों की सेक्टर व बूथ कमेटियों का लिया फीडबैक

Admindelhi1
13 Jun 2025 3:26 PM IST
Bareilly: शमसुद्दीन राईन ने चार जिलों की सेक्टर व बूथ कमेटियों का लिया फीडबैक
x
पुराने व युवा साथियों को जोड़कर पार्टी को करें मजबूत

बरेली: बहुजन समाज पार्टी के तुलसीनगर स्थित कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित मंडलीय बैठक में प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड शमसुद्दीन राईन ने चारों जिलों की विधानसभाओं की सेक्टर व बूथ कमेटियों की विधानसभा वार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पुराने व युवा साथियों को जोड़कर पार्टी को मजबूत करें। कहा कि आज भाजपा और सपा हिंदू मुस्लिम के नाम पर राजनीति कर रही है। बसपा सर्वसमाज को आपस में मिलाकर भाईचारा कायम कर सरकार बनाने की बात कर रही है।

मुख्य कोऑर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप, मंडल प्रभारी जयपाल सिंह, पंकज कुरील, उदयवीर सिंह, अयोध्या प्रसाद गंगवार, वीआर सागर, श्याम मूर्ति सिंह, रामदास कश्यप, तौफीक प्रधान, राजेंद्र कश्यप, वेद प्रकाश मिंटू, संघप्रिय गौतम, रामसिंह जाटव, सुमेर सिंह गौतम, नरेंद्र कुमार, राजेश सागर, श्याम सिंह, अरविंद, सीबी कुरील आदि मौजूद रहे।

Next Story