उत्तर प्रदेश

Bareilly: ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था पर सचिवों का विरोध प्रदर्शन

Admindelhi1
11 Dec 2025 3:27 PM IST
Bareilly: ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था पर सचिवों का विरोध प्रदर्शन
x

बरेली: जनपद के ब्लॉक रामनगर और आलमपुर जाफराबाद के पंचायत सचिवों ने साइकिल चलाकर ऑनलाइन उपस्थित का विरोध किया। रामनगर ब्लॉक में करन सिंह, अरुण, दूवराज, लव श्रेष्ठ, राजेश वर्मा, सुरेंद्र, सुगम, आदेश यादव, आकाश सागर आदि मौजूद रहे। आलमपुर जाफराबाद में धर्मपाल मौर्य, अशोक मौर्य, धनंजय सिंह, शशांक राय, प्रवीन, अजय कश्यप, तुषार राज, कमलकांत आदि रहे। वही ऑनलाइन हाजिरी के विरोध मे बुधवार को भदपुरा ब्लॉक के सचिवों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। साथ ही गुरुवार से अपने निजी वाहनों की जगह पैदल या साइकिल से कार्य स्थल पहुंचकर काम करने का ऐलान किया। ऑनलाइन हाजिरी को लेकर ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों में भारी गुस्सा है।

बुधवार को उन्होंने काली पट्टी बांधकर ब्लॉक परिसर मे प्रदर्शन किया। बाद में काली पट्टी बांधकर ही कार्य किया। इस दौरान संगीता देवी, अमित आर्य, पुष्पेंद्र सिंह, नरेश पाल सागर, प्रेम प्रकाश, सुरेंद्र वर्मा, सचिन गंगवार, विशाल दिक्षित आदि मौजूद रहे। वही शेरगढ़ ब्लाक के पंचायत सचिव आंदोलन को घार देने में जुटे हैं। बुधवार को सचिवों ने अपने वाहनों का उपयोग नहीं किया। सचिव प्यारेलाल यदुवंशी ने बताया कि सचिवों को वाहन भत्ता के रूप में साइकिल के लिए 200 दिए जाते हैं जो इस महंगाई के दौर में ऊंट ब्लॉक मुख्यालय और क्षेत्र में पहुंचने के लिए कम से कम मोटरसाइकिल का भता दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानती है विरोध जारी रहेगा। यहां विकास गंगवार, आशिफ हुसैन आदि सचिवों ने वाहनों का बहिष्कार किया।

Next Story