- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: 16 साल का...
Bareilly: 16 साल का दूसरा सबसे गर्म दिन, पारा पहुंचा 43 डिग्री

बरेली: गर्मी के प्रचंड रूप से शहर की सड़कें तप उठी है। बीते 16 साल में दूसरी बार अप्रैल महीने मे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके साथ ही रात मे पारा चढ़ गया है और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अब आसमान में बादल छाएंगे और हल्की बारिश के भी आसार है। शनिवार को सुबह से ही कड़ी धूप निकली और गर्म हवा के चलते लोग गर्मी से बेहाल रहे। खासकर दोपहर मे गर्मी और तेज धूप के चलते आवागमन प्रभावित रहा।
दोपहर में सड़कों और बाजार मे आवाजाही कम रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बीते तीन दिन से दिन में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हालांकि अब मौसम में दो दिन बदलाव होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि निचले क्षोभ मंडल मे आ रही गर्म पछुआ हवाओं के साथ आतंरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी के साथ ही लू भी चलने लगी है। अब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव हो सकता है।





