उत्तर प्रदेश

Bareilly: अनुसूचित जाति कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित

Admindelhi1
13 Jun 2025 3:28 PM IST
Bareilly: अनुसूचित जाति कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित
x

बरेली: भारतीय जनता पार्टी ने नैनीताल रोड स्थित एक होटल मे अनुसूचित जाति कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के अभियानों मे जिस पदाधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूर्ण रूप से निभाए और बूथ स्तर तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। इसके लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझें और कार्य करें।

साथ ही अपने-अपने क्षेत्र मे प्रवास भी करें। लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान करें। सरकार सबका साथ सबका विकास करने के लिए संकल्पित है। इस दौरान सांसद छत्रपाल गंगवार, ब्रज क्षेत्र महामंत्री राकेश मिश्रा अनवा, जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. एमपी आर्य, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पवन शर्मा, अनिल कुमार एडवोकेट, रविंद्र सिंह राठौर, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, अंकित महेश्वरी, वीरपाल गंगवार, चंचल गंगवार, डॉ. तृप्ति गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, प्रभु दयाल लोधी, विष्णु शर्मा, अरुण कश्यप, मनोज थपलियाल विष्णु अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सेटेलाइट बस स्टैंड के पास प्रदेश संगठन महामंत्री का महानगर अध्यक्ष की अगुवाई में स्वागत किया गया।

Next Story