- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: संतोष गंगवार...
Bareilly: संतोष गंगवार को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट का बड़ा सम्मान

बरेली: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार देकर सम्मानित किया और बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए चयन सराहनीय है। वह विश्वविद्यालय के निर्माण से लेकर उसके ए डबल प्लस रैंक तक पहुंचने के साक्षी है। इस दौरान झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि शिक्षा में शायद सबसे पिछड़ा झारखंड है।
वह झारखंड में शिक्षा के बारे में यूपी की राज्यपाल और रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति का जिक्र कर उपलब्धियां बताते हैं। वहां कैसे सुधार हो, इसका प्रयास कर रहे है। झारखंड के राज्यपाल ने कहा कि यह डिग्री प्राप्त का दिवस नहीं बल्कि परिश्रम, धैर्य और अनुशासन का दिवस है। उन्होंने विश्वविद्यालय के निर्माण के दौरान अपने योगदान और जेल जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह बरेली को कभी भूल नहीं सकते हैं। उन्होंने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने पर खुशी जताई और एक लाख की धनराशि के साथ अपनी तरफ से धनराशि शामिल कर गरीब बच्चों मे दान करने को कहा।





