- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: संभल के...
Bareilly: संभल के अपराधी का शव कब्रिस्तान में मिला, पुलिस कार्रवाई तेज

बरेली: नौ अक्तूबर को पुलिस मुठभेड़ मे मारे गए बदमाश का असली नाम इफ्तेकार उर्फ शैतान नही बल्कि फिरोज था। वह संभल जिले का निवासी था। पुलिस ने उसके परिवार को खोज निकाला। रविवार को फिरोज की पत्नी संभल से बरेली पहुंची। पुलिस व संस्था अवाम-ए-खिदमात कमेटी के सहयोग से उसके शव को कैंट के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। मूल रूप से संभल का रहने वाला फिरोज 15 साल पहले गांव की एक नाबालिग लड़की लेकर भागा था। उसके बाद से परिवार को भी उसका पता ठिकाना मालूम नही था।
यहां तक कि फिरोज उर्फ शैतान दो साल पहले अपने लड़की की शादी तक मे शामिल नही हुआ। रविवार की सुबह तड़के पांच बजे मुठभेड़ मे मारे गए एक लाख के ईनामी शैतान उर्फ इफ्तेकार यानी फिरोज को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उसकी पत्नी शाहिदा के साथ आए गांव के प्रधान की मौजूदगी मे अवाम-ए-खिदमात कमेटी ने कैंट के एक कब्रिस्तान में उसे दफ्न किया। इफ्तेकार की पत्नी शाहिदा ने जो राज खोले वो हैरान करने वाले हैं। शाहिदा के मुताबिक फिरोज पुत्र अशाक हुसैन असल में संभल के थाना हजरतगढ़ी ग्राम मुकर्रमपुर का रहने वाला था। फिरोज यानी शैतान से शाहिदा की चार औलादे है। बड़ी लड़की अजमी जिसकी शादी दो साल पहले मुरादाबाद कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव हरियाणा के रहने वाले हसीन से हुई थी।
बड़ा लडका फैजान (18) और दूसरा लड़का अरबाज (17) दोनों इंदौर में रहकर एक कपड़े के कारखाने मे काम करते हैं। चौथी संतान नजमी 16 साल की है। गांव में शाहिदा सरकारी योजना से बने मकान में अपनी बेटी नजमी के साथ रहती है। इसके अलावा दूसरा कोई परिवार में नही। शाहिदा ने पुलिस को बताया कि इतने पिता अशाक हुसैन ने दो शादियां की थी। वह अपने पिता की दूसरी पत्नी की संतान था। मां की भी दो शादियां हुई थी। फिरोज अपनी मां के पहले पति की संतान था। मां की 16 साल पहले मौत हो चुकी है। जबकि पिता की मौत चार साल पहले हो चुकी थी। वह अपने पिता के मरने पर भी घर नही आया था। शाहिदा से शादी के बाद फिरोज को चार संताने हुईं। मगर अपने ही गांव की एक नाबालिग पर दिल आ गया। करीब 15 साल पहले उस नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया। तबसे लेकर अब तक गांव कभी नहीं लौटा। जिस नाबालिग को लेकर वह भागा था उसके परिवार को भी अपनी बेटी का सुराग आज तक नहीं लगा





