उत्तर प्रदेश

Bareill: जिला अस्पताल में पार्किंग को लेकर हंगामा

Admindelhi1
16 May 2025 11:56 AM IST
Bareill: जिला अस्पताल में पार्किंग को लेकर हंगामा
x

बरेली: जिला अस्पताल मे गुरुवार को पार्किंग को लेकर हंगामा हो गया। नो पार्किंग जोन में एक अधिवक्ता ने अपनी बाइक खड़ी कर दी। वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने बाइक हटाने को कहा। इस पर अधिवक्ता और सिक्योरिटी गार्ड में विवाद हो गया। दोनों में जमकर नोंकझोंक होने लगी। इसी बीच जानकारी मिलने पर कई और सिक्योरिटी गार्ड भी वहां आ गए। हंगामा बढ़ने की सूचना पर जिला अस्पताल के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के लोग भी जुट गए।

बाद में अधिवक्ता ने नो पार्किंग जोन में खड़ी बाइक हटाई और घटना पर खेत जताया। तब जाकर विवाद शांत हुआ।।

Next Story