उत्तर प्रदेश

Bareilly: कैंट विधायक के खिलाफ प्रदर्शन में हंगामा, पुलिस ने छीना पुतला

Admindelhi1
19 Jun 2025 2:21 PM IST
Bareilly: कैंट विधायक के खिलाफ प्रदर्शन में हंगामा, पुलिस ने छीना पुतला
x
इस दौरान पुलिस ने पुतला छीनकर कब्जे में ले लिया

बरेली: युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर सुभाषनगर क्षेत्र मे विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कैंट विधायक संजीव अग्रवाल का पुतला फूंकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीनकर कब्जे में ले लिया। इस पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर हंगामा भी काटा। पुलिस की सख्ती से कार्यकर्ता पुतला नही फूंक सके। जिलाध्यक्ष साहिब सिंह के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सेठ दामोदर स्वरूप में पुतला फूंकने पहुंचे लेकिन पुलिस ने रोक दिया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के मेयर और विधायक होने के बाद भी सुभाषनगर क्षेत्र में विकास नही हो पाया है। अगर जल्द ही सुभाषनगर पुलिया की समस्या का समाधान नही किया गया तो कैंट विधायक का पुतला लखनऊ विधानसभा के सामने जलाया जाएगा और अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ा जाएगा।

कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि भले ही आज पुतला छीन लिया गया हो लेकिन यह आंदोलन युवा कांग्रेस के जोश को रोक नही सकता। इस मौके पर तनवीर सिंह, अली प्रधान, अमन सिंह, मोनू सिंह, गोविंद सिंह, अमजद, नबी हसन, धर्म सिंह, फतेह सिंह, शंकर सिंह, पीलू सिंह, सतनाम सिंह, सोहिब खान, मोहम्मद हनीफ, आदित्य सिंह, अनवर अली, रशीद, फैजल, कारण सिंह, अर्जुन सिंह और बंटी सिंह मौजूद रहे।

Next Story