उत्तर प्रदेश

Bareilly: हल्की बारिश में जलमग्न हुई सड़कों ने खोली नगर निगम की पोल

Admindelhi1
16 Jun 2025 3:47 PM IST
Bareilly: हल्की बारिश में जलमग्न हुई सड़कों ने खोली नगर निगम की पोल
x

बरेली: प्री-मानसून की हल्की बारिश में ही रविवार सुबह कई वार्डों में जलभराव हो गया। जल निकासी व्यवस्था ठीक न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी सुभाषनगर पुलिया के पास हुई। अभी मानसून की बारिश बाकी है और नालों की सफाई नही हो सकी है।

ऐसे मे लोगों को आने वाले दिनों में और परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बारिश मे सिकलापुर, हजियापुर, संजयनगर, बाकरगंज, जगतपुर, आकाशपुरम, पशुपतिनाथ मंदिर रोड, सनराइज कालोनी, फाइक इन्क्लेव, आजमनगर, कांकरटोला, शहदाना, सूफीटोला, सुभाषनगर, दुर्गानगर, बजरिया, सिटी माल गोदाम रोड, पुराना शहर समेत अन्य इलाकों में जलभराव हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी निचले इलाकों के लोगों को उठानी पड़ी। इन इलाकों के लोगों को जलभराव और कीचड़ से होकर आना-जाना पड़ा। नगर निगम इन दिनों नाला सफाई करा रहा है। कई जगहों पर सिल्ट को निकालकर सफाई कर्मचारियों ने सड़क के किनारे सूखने के लिए रखा था लेकिन बारिश होने के कारण सिल्ट नाले में चली गई तो कुछ जगहों पर सड़क पर फैल गई।

इसके कारण पहले की तरह नाले जाम हो गए। शहर मे सीएम ग्रिड सहित कई जगह सड़क चौड़ीकरण, सड़क निर्माण, सीवर ब्रांच लाइन डालने और दूरसंचार की लाइन डालने का काम चल रहा है। बारिश से खुदाई कर निकाली गई मिट्टी सड़क पर फैल गई। इससे कीचड़ होने से राहगीर परेशान हुए।

Next Story