उत्तर प्रदेश

Bareilly: ट्रिपिंग से मढ़ीनाथ क्षेत्रवासी हलकान, बिजली गुल

Admindelhi1
25 Jun 2025 12:09 PM IST
Bareilly: ट्रिपिंग से मढ़ीनाथ क्षेत्रवासी हलकान, बिजली गुल
x

बरेली: शहर से बिजली संकट कम नही हो रहा है। मंगलवार शाम ट्रांसफार्मर मे आग लगने से मढ़ीनाथ क्षेत्र में पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। वही सुभाषनगर के गणेशनगर में भी पूरे दिन बिजली का संकट बना रहा। शहर के अन्य इलाकों में लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग होने से उपभोक्ता परेशान होते रहे। मढ़ीनाथ आश्रम के सामने ट्रांसफार्मर मे मंगलवार शाम 4 बजे आग लग गई और लीड जल गई। इससे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। उसके बाद किसी तरह से आग को बुझाया गया। कर्मचारी शाम 7 बजे तक केबल बदलने का काम करते रहे। ऐसे मे पांच घंटे तक सैकड़ों घरों में आपूर्ति बाधित रही। उसके बाद एसडीओ अभिषेक कपासिया ने ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर रात 9 बजे आपूर्ति को बहाल कराया।

सुभाषनगर सवस्टेशन के गणेशनगर मे भी मंगलवार को पूरे दिन बिजली का संकट बना रहा। किला सबस्टेशन के जखीरा मोहल्ला, बाकरगंज, हुसैन बाग, गढ़ी चौकी में दिक्कत रही। कुतुबखाना सबस्टेशन के झगड़े वाली मठिया के पास ट्रांसफार्मर से फेस नहीं आने की समस्या रही। बिहारीपुर मेमरान, मिशन सबस्टेशन से जुड़े इलाकों मे भी शाम 6 से 7 बजे तक दिक्कत रही। हरुनगला सबस्टेशन के शिव गार्डन कॉलोनी में भी संकट बना रहा। रामपुर गार्डन और सिविल लाइंस इलाके में भी फेस नहीं आने की समस्या बनी रही। सदर कैंट, राजेन्द्रनगर, शाहदाना, डेलापीर, कुतुबखाना, सीबीगंज आदि इलाकों में भी लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हुए। परेशान उपभोक्ता रामपुर गार्डन हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचे तो उन्होंने हंगामा किया।

Next Story