- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: युवक से ...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: युवक से मारपीट और तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tara Tandi
10 Feb 2025 11:58 AM IST

x
Bareilly बरैली: एक दलित महिला ने गांव के युवक पर घर में घुसकर मारपीट और तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला ने बताया कि 19 दिसंबर को गांव का हेतराम उनके घर में घुस आया और मारपीट की। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। तमंचे के बल पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार इसकी शिकायत पुलिस से की, मगर सुनवाई नहीं हुई।
इस पर पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा, मगर इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। मामले में कोर्ट ने थानाध्यक्ष को तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी, उसके दो लड़के और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी के बेटे और भाई पर मारपीट का आरोप है। विवेचक सीओ ने पीड़ित के बयान दर्ज किए और घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की।
TagsBareilly युवक मारपीटतमंचे बल दुष्कर्मखिलाफ रिपोर्ट दर्जBareilly youth assaultedraped at gunpointreport filed against himजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





