उत्तर प्रदेश

Bareilly: तपती गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी राहतभरी जानकारी

Admindelhi1
19 May 2025 11:08 AM IST
Bareilly: तपती गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी राहतभरी जानकारी
x
अगले 7 दिन बारिश का पूर्वानुमान

बरेली: जिले में गर्मी की तपिश झेल रहे शहरवासियों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने सप्ताह भर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सात दिन 2-5 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज हो सकती है। अधिकतम तापमान में सामान्य से एक-दो डिग्री गिरावट का पूर्वानुमान है।

रविवार को गर्मी से लोग बेहाल दिखे। जिले में अधिकतम 36.2 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 72 प्रतिशत और शाम को 56 प्रतिशत हवा में नमी दर्ज की गई। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सप्ताह भर बारिश का पूर्वानुमान है।

इसका मुख्य कारण दक्षिण पश्चिम मानसून का बंगाल की खाड़ी तक पहुंचना बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मानसून के बंगाल की खाड़ी में पहुंचने से एक विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पूर्वा हवाओं के असर से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है।

Next Story