- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: कई क्षेत्रों...
Bareilly: कई क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट

बरेली: मौसम ने अचानक करवट ले ली है और रविवार को कई इलाकों में बारिश के साथ ही तापमान मे गिरावट हुई है। सुबह बादल छाए रहे और दोपहर मे बारिश हुई। अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूरे दिन 35-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। बारिश और हवा चलने की वजह से गर्मी के असर में कमी आ गई है। शहर मे रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहा। दिनभर वादलों की आवाजाही के बीच गरज और चमक के साथ दो से तीन बार रुक-रुक कर तेज बूंदाबांदी हुई। जिससे बातावरण में ठंडक घुल गई।
तेज हवा और बारिश के कारण तापमान में तेज गिरावट महसूस की गई। लोगों को दिन में भी हल्की ठंड महसूस हुई और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल नजर आई। रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे। कई इलाकों में बूंदाबादी भी हुई। इसके बाद धूप निकली, लेकिन फिर देखते ही देखते बादल छा गए। दोपहर में सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, पटेल चौक, नावेल्टी, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, प्रेमनगर, एकतानगर, राजेंद्रनगर, डेलापीर, आईवीआरआई रोड, पीलीभीत बाईपास, सैलानी, शाहदाना, कैंट समेत अन्य इलाकों में बारिश हुई।
दोपहर के समय कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई जबकि हल्की बूंदाबांदी का दौर भी दिन में दो-तीन बार चलता रहा। मौसम में आए इस बदलाव से जहां गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों ने इसे गेहूं की फसलों के लिए हानिकारक बताया। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक वादल छाने की संभावना बनी रह सकती है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार है।





