उत्तर प्रदेश

Bareilly: बारिश ने खोली प्रशासन की दावों की पोल

Admindelhi1
30 Aug 2025 8:07 PM IST
Bareilly: बारिश ने खोली प्रशासन की दावों की पोल
x

बरेली: शहर मे झमाझम बारिश से नगर निगम के नाला सफाई और बिजली विभाग के मरम्मत के काम के दावों की पोल खुल गई। कई इलाकों में जलभराव हो गया तो कई जगह बिजली संकट छा गया। बारिश के बाद मढ़ीनाथ, नेकपुर, संजय नगर, मलूकपुर, हजियापुर व सिकलापुर समेत अन्य कई इलाकों में भीषण जलभराव से लोग परेशान नजर आए। कई जगह सड़कों पर जलभराव और गड्ढे से वाहन चालकों को निकलने में काफी दिक्कत हुई। सुभाष नगर पुलिया में जलभराव से जाम की स्थिति बन गई। शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया। महानगर, सुभाष नगर, कुतुबखाना, सिविल लाइंस समेत कई इलाकों में घंटों तक आपूर्ति ठप रही।

तेज चारिश के कारण कई फीडरों पर ट्रिपिंग हो गई और स्थानीय फाल्ट भी बड़ी संख्या में सामने आए। लो वोल्टेज, लाइनटूटने और ट्रांसफार्मर फुंकने जैसी शिकायते भी विभाग तक पहुंचीं। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र महानगर और सुभाष नगर रहे, जहां दोपहर बाद से रात तक आपूर्ति बाधित रही। कुतुबखाना और सिविल लाइंस में भी बार-बार सप्लाई गुल होती रही। बारिश के दौरान कई जगह पोल से स्पार्किंग और तार टूटने की घटनाएं भी सामने आई। वही सुबह हार्टमन चौराहे पर ट्रांसफार्मर फुंक गया।

हरुनगला सब स्टेशन के सुरेश शर्मा नगर, फाइक एन्कलेव, दोहरा रोड, गोल्डन ग्रीन पार्क, जगतपुर सब स्टेशन के चक महमूद, कुतुबखाना सब स्टेशन के शाहबाद, कोहाडापीर सब स्टेशन के गुलाबनगर, शाहदाना सब स्टेशन के रोहिली टोला, सुभाषनगर सब स्टेशन के जागृति नगर, महानगर सब स्टेशन के आशुतोष सिटी में एक फेस न आने की शिकायतें दर्ज हुई। यहीं किला द्वितीय, मदीनाथ, सुभाषनगर, लोहिया विहार, सीबीगंज सब स्टेशन इलाके में ट्रिपिंग की समस्या रही। इसके अलावा घर जाफर खां, सूफी टोला, परवाना नगर, जखीरा, कटघर इलाकों में लो वोल्टेज की सबसे अधिक समस्या बनी रही।

Next Story