उत्तर प्रदेश

Bareilly: बर्फीली हवाओं के साथ बारिश से लुढ़का पारा

Tara Tandi
16 Jan 2025 11:39 AM IST
Bareilly: बर्फीली हवाओं के साथ बारिश से लुढ़का पारा
x
Bareilly बरेली । मौसम विभाग ने जिले में गुरुवार को बारिश की भविष्यवाणी की थी। जिसका सीधा असर देखने को मिला। देर से शुरू हुई बूंदाबांदी सुबह तक जारी थी। वहीं इससे पहले बुधवार को दिन में धूप खिलने के बावजूद पारा लुढ़क गया। शाम को बर्फीली हवाएं चलने से ठंड और बढ़ गई।
अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम 15.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी सुबह 100 प्रतिशत और शाम को 84 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाओं की रफ्तार 8-10 किलोमीटर दर्ज की गई। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार हुई बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज होने का पूर्वानुमान है। गुरुवार सुबह 9 बजे के आसपास तापमान करीब 13 डिग्री दर्ज किया गया।
Next Story