उत्तर प्रदेश

Bareilly: रेलवे क्रॉसिंग बंद, पितांबरपुर में ट्रैफिक का हाल बेहाल

Admindelhi1
17 Nov 2025 3:38 PM IST
Bareilly: रेलवे क्रॉसिंग बंद, पितांबरपुर में ट्रैफिक का हाल बेहाल
x

बरेली: सड़क निर्माण के लिए रेलवे ने पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दी है। क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी न होने पर तमाम लोग वाहन लेकर उधर पहुंच गए। इससे क्रॉसिंग के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। पुलिस गौसगंज क्रॉसिंग पर ट्रैफिक डायवर्ट कर जाम खुलवाया। वही देर शाम तक सड़क मरम्मत का कार्य पूर्ण न होने पर रेलवे ने सोमवार शाम पांच बजे तक क्रॉसिंग बंद रखने का फैसला लिया है। फरीदपुर मे बुखारा रोड पर स्थित पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने के बाद सड़क जर्जर हो गई थी। इस वजह से वाहन रेलवे क्रॉसिंग पर गड्डों में फंस रहे थे। इस पर रेलवे के इंजीनियरों ने रविवार सुबह आठ बजे से पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग को सड़क मरम्मत कार्य के चलते बंद कर दिया। इसके बाद रेलवे की टीम ने ट्रैक को भी दुरस्त करना कार्य किया। क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी न होने पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

लंबा जाम लगने पर पुलिस ने गौसगंज क्रॉसिंग से वाहनों को निकाला। वहीं रविवार शाम तक सड़क मरम्मत का कार्य पूरा नही हो पाया। इससे रेलवे ने सोमवार शाम पांच बजे तक पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग को बंद रखने का फैसला लिया है।

Next Story