उत्तर प्रदेश

Bareilly: मुंबई जाने वाली ट्रेन को रेलवे ने किया निरस्त

Tara Tandi
25 Aug 2024 11:58 AM IST
Bareilly: मुंबई जाने वाली ट्रेन को रेलवे ने किया निरस्त
x
Bareilly बरेली : मुंबई जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने झटका दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल की तरफ से अपनी प्रमुख ट्रेन काठगोदाम मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। रेलवे के मुताबिक अपरिहार्य कारणों से ट्रेन को निरस्त किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनंसपर्क अधिकारी पकंज कुमार सिंह ने बताया कि 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि मुंबई सेंट्रल से 11 सितंबर को चलने वाली 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं काठगोदाम से 12 सितंबर 2024 को चलने वाली 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा। जाहिर है मुंबई की प्रमुख ट्रेन निरस्त रहने से यात्रियों को दिक्कत होगी। ऐसे में केवल रामनगर बांद्रा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मुंबई जाने का विकल्प होगा।
Next Story